Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

चंपावत उपचुनाव में सीएम धामी के सामने कौन होगा कांग्रेस उम्मीदवार, कल होगा खुलासा।


उत्तराखंड में 15वें विधानसभा उपचुनाव का बिगुल बज चुका है। आगामी 31 मई को इस सीट पर ताल ठोकने जा रहे सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी। चम्पावत सीट पर भाजपा की ओर से सीएम पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरने के लिए वैसे तो कई लोगों ने इच्छा जताई है मगर, अब तक किसी भी दल ने पत्ते नहीं खोले हैं।

चंपावत उपचुनाव के लिए 31 मई को मतदान होना है। चार मई को इसकी गजट अधिसूचना जारी हो जाएगी। इसके बाद नामांकन की प्रक्रिया आरंभ होगी। 11 मई नामांकन की आखिरी तारीख है। उपचुनाव की घोषणा के बावजूद कांग्रेस ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

इधर, कांग्रेस में विधानसभा चुनाव 2022 की तरह उप चुनाव में भी टिकट देने पर लंबा मंथन चल रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की मानें तो पार्टी पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार जल्द ही यहां से कांग्रेस प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। सीएम धामी के यहां से उपचुनाव लड़ने के कयास काफी समय से लग रहे थे। फिर भी कांग्रेस काफी देर से हरकत में आई।

पार्टी किस चेहरे पर दांव लगाएगी, इस पर अभी असमंजस की स्थिति है। चंपावत सीट पर हिमेश खर्कवाल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ते आए हैं। 2022 का चुनाव भी उन्होंने लड़ा है। लेकिन इस बार कई नए नाम सामने आए हैं, जिन्होंने उपचुनाव में दावेदारी की है। इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गढ़वाल के राजनीतिक दौरे पर हैं। उनके पांच मई से नौ मई तक के भ्रमण का कार्यक्रम भी आ गया है। उन्होंने मंगलवार और बुधवार को अपना दौरा स्थगित रखा था।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com