नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कैबिनेट मंत्री डाक्टर धन सिंह रावत की इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट पर सवाल दागे हैं। उन्होंने भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष की मौजूदगी में मंत्री परिषद की बैठक का जिक्र करने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस बैठक पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।
मंत्री धन सिंह रावत ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष और पदाधिकारियों ने मंत्री परिषद की बैठक में भाग लिया। इन पदाधिकारियों में उत्तराखंड प्रभारी और सह प्रभारी भी हैं जो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तराखंड कैबिनेट सहित बैठक में शामिल थे।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने इस पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि इन पदाधिकारियों ने मंत्री के रूप में शपथ नहीं ली है। इसलिए यह मंत्रीपरिषद का हिस्सा नहीं हैं तो प्रदेश कार्यालय में मंत्रीपरिषद की बैठक कैसे हो सकती है। कहा कि मंत्री जी भारत के संविधान के आर्टिकल 163 और 164 में राज्य सरकारों के मंत्रीपरिषद के संबंध में स्पष्ट लिखा है। या ‘जो भाजपा करे वही संविधान है वाला’ समय आ गया है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आप सभी ने भारत के संविधान में वर्णित पद और गोपनीयता की शपथ ली है, उसका मान रख लीजिए।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री सहित आप सभी मंत्रीगण सामुदायिक उत्तरदायित्व के सिद्धांत से बंधे हैं। आप सभी के लिए व्यक्तिगत रूप से कोई भी आदरणीय या पूज्यनीय हो सकता है, लेकिन आप खुले आम घोषणा के साथ संविधान की धज्जियां नहीं उड़ा सकते। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस बैठक पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत