मौसम विभाग ने सोमवार से पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम के करवट बदलने की संभावना जताई है। जिसके चलते कहीं-कहीं हल्की बारिश, गर्जन के साथ बारिश की संभावना है। राज्य के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा।
26 को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिलों में ऊंचाई वो स्थानों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, गर्जन के साथ बारिश की संभावना है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। फिलहाल मौसम को लेकर कोई अलर्ट नहीं है। रविवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि दून में भी मौसम साफ रहेगा।
दून का अधितम तापमान 37 व न्यूनतम 19 तक जाने का अनुमान है। शनिवार को दून का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को प्रदेश के मैदानी हिस्सों में आसमान मुख्यत: साफ रहा और चटख धूप खिली रही। पर्वतीय क्षेत्रों में भी आंशिक बादलों के बीच धूप खिली रही। बीते दिनों मौसम के बदले मिजाज के चलते अधिकतर स्थानों पर तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे पहुंच गया था और भीषण गर्मी से राहत मिली, लेकिन अब मौसम फिर परीक्षा लेने लगा है। चढ़ते पारे के बीच चिलचिलाती धूप पसीने छुड़ा रही है।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत