उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं विशेषकर ऊंचाई वाले स्थानों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इससे लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। वहीं, राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि 3500 मीटर व उससे अधिक वाले स्थानों में बर्फबारी की संभावना है।
वहीं बारिश और बर्फबारी की वजह से ठंड में भी इजाफा होना लाजिमी है। मौसम विभाग के अनुसार आज देहरादून में आसमान साफ रहेगा। साथ ही आंशिक रूप से बादल छाये रहने की संभावना जताई है। वहीं, अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश 28 डिग्री सेल्सियस और 13 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहेगा।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत