Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

गडकरी ने उत्तराखंड भाजपा का दृष्टि पत्र किया जारी।


उत्तराखंड विधानसभा चुनाव -2022 के लिए भाजपा ने अपना दृष्टि पत्र (घोषणा पत्र) जारी कर दिया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसे जनता को समर्पित किया। इसमें हर वर्ग को ध्यान में रखा गया है। पीएम मोदी का विजन भी घोषणा पत्र (Uttarakhand BJP Manifesto)में साफ नजर आया।

 घोषणा पत्र की मुख्य बातें

  • पूर्व सैनिकों को सीमावर्ती क्षेत्रों में बसने के लिए दी जाएगी मदद।
  • 45 नए स्पाट टूरिज्म किए जाएंगे विकसित
  • छह हजार केंद्र और छह हजार राज्य सरकार देगी किसान सम्मान निधि
  • हर जिले में बनेगा मेडिकल कालेज
  • बीपीएल परिवार की मुखिया को तीन हजार
  • उत्तराखंड में सशक्त भू-कानून बनाएगी भाजपा

भाजपा के दृष्टि पत्र लान्च कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअली जुड़े। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई। सीएम ने कहा कि जैसे उत्तराखंड मेरी मातृभूमि है, उसी तरह भारतीय जनता पार्टी मेरी मां के समान है।

पहली बार आम जन के सुझाव से बना दृष्टिपत्र

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की चुनाव घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि ये दृष्टि पत्र उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार आम जन की सहभागिता से बना दृष्टिपत्र बना है। हर विधानसभा में मोबाइल टीम और रथ भेज सुझाव पेटिका रखी गई और लोगों को बता उनके सुझाव लिए गए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को 2025 तक देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना चाहते हैं।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com