Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

अल्मोड़ा सीट के परिणाम हो सकते है रोचक, पढ़े पूरी ख़बर।


विधानसभा सीट पर इस बार सीधा मुकाबला भले ही भाजपा-कांग्रेस में नजर आ रहा हो, मगर आप व निर्दलीय भी मजबूती से जुटे हैं। ऐसे में संभव है कि परिणाम भी रोचक रहें। अल्मोड़ा से भाजपा के कैलाश शर्मा, कांग्रेस से मनोज तिवारी, आप के अमित जोशी और निर्दलीय विनय किरौला सहित कुल 9 प्रत्याशी मैदान में है।

सीट का इतिहास देखें तो अब तक दो बार भाजपा व दो बार कांग्रेस के प्रत्याशी को जनमत मिला है। इस बार आम आदमी पार्टी के अमित जोशी और निर्दलीय विनय किरौला ने भी उपस्थिति दर्ज कराई है। हालांकि अब तक यहां जनता राष्ट्रीय दलों को ही महत्व देती रही है लेकिन इन दोनों की मौजूदगी मुकाबले को रोचक बना रही है।

2017 में सीधा मुकाबला भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी के बीच रहा। भाजपा के रघुनाथ ङ्क्षसह चौहान को 26464 व कांग्रेस के मनोज तिवारी को 21085 मत मिले। चौहान ने जीत दर्ज की लेकिन इस बार पार्टी ने शर्मा पर दांव लगाया है। तब 11 अन्य प्रत्याशी तीन अंकों से आगे नही बढ़ पाए।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com