उत्तराखंड सचिवालय में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गई है। सचिवालय संघ ने शासन के चार वरिष्ठ अधिकारियों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए नारेबाज़ी भी की है। सचिवालय संघ ने सभी कक्षों से कर्मचारियों को हड़ताल में शामिल होने का आह्वाहन किया है। संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी का कहना है कि सचिवालय संघ के अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री को गलत जानकारी देने का काम इन चार वरिष्ठ अधिकारियों ने किया, जो खुद को मुख्य सचिव की दौड़ में शामिल मानते है। वहीं संघ के साथ सभी मांगों का प्रस्ताव कैबिनेट बैठक में लाने का वादा किया गया, लेकिन कोई निर्णय नहीं आया है। जिसके बाद हड़ताल का फैसला लिया गया और अब बिना शासनादेश के हड़ताल खत्म नहीं होगी।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत