Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

दो फरवरी को जाएगी धामी कैबिनेट अयोध्या, रामलला के करेंगे दर्शन।


22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद अब हर कोई अयोध्या जाने के लिए उत्सुक है। सीएम धामी ने पहले ही कैबिनेट के साथियों के साथ प्रभु श्री राम के दर्शन करने की बात कर चुके हैं। जिसको लेकर अब निर्णय ले लिया गया है। दो फरवरी को धामी कैबिनेट अयोध्या जाएगी।

बुधवार को सीएम धामी ने यह निर्णय लिया है। कहा कि सभी श्री राम मूर्ति के दर्शन के लिए एक साथ जाएंगे। इसके बाद से मंत्रिमंडल के सदस्यों में उत्साह देखने को मिल रहा है। धामी कैबिनेट में गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, धन सिंह रावत, प्रेमचंद अग्रवाल, रेखा आर्य, सौरभ बहुगुणा सदस्य हैं। जो कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ अयोध्या जाएंगे। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हो चुके हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वह प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के साक्षी बने हैं। यह क्षण देश को गौरवान्वित करने वाला है।अयोध्या में भगवान श्रीराम के बाल विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रभु श्रीराम के न्याय, नैतिकता, सत्य, निष्ठा साहस, शालीनता और करुणा के भाव को अपने जीवन में उतारने के लिए संकल्प बंद होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि संतों की त्याग तपस्या और कार सेवकों के बलिदान के साथ तमाम सनातन धर्म रक्षकों की तपस्या से भारतवासियों की प्रतीक्षा समाप्त हुई है।अयोध्या में भव्य और दिव्या मंदिर में प्रभु श्रीराम विराजमान हो गए हैं। साथ ही कहा कि यह हम सब लोगों के लिए अनुपम क्षण है।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com