उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में बड़ा अपडेट सामने आया है। बारिश-बर्फबार के आसार हैं। दिन और रात का तापमान गिरने और सर्द हवाओं से लोग कांप उठे हैं। मौसम विभाग ने कोहरे पर अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में 26 जनवरी को बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं।
उत्तराखंड के अधिकतर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। पर्वतीय क्षेत्रों में धूप खिल रही है लेकिन सुबह-शाम पाला गिरने से कड़ाके की ठंड बनी हुई है। 25 जनवरी तक प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है।
उत्तराखंड में घने कोहरे से मैदानी क्षेत्रों में समस्या बनी हुई हैं। कोहरे के कारण दोपहर बाद ही सूर्यदेव के दर्शन हो रहे हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में धूप खिल रही है, लेकिन सुबह-शाम पाला गिरने से कड़ाके की ठंड बनी हुई है।
मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश हो सकती है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में 3000 मीटर ऊंचाई पर हल्की बारिश एवं बर्फबारी के आसार हैं।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत