उत्तरकाशी की सिलक्यारा टनल में फंसे 41 श्रमिकों को बचा लिया गया है। 400 घंटे बाद टनल से बाहर निकले श्रमिकों को देखकर बाहर खड़े लोगों की आंखें छलक उठी। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह के साथ बचाए गए श्रमिकों का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बाहर निकाले गए श्रमिकों से मुलाकात कर रहे हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल ( से.नि) वीके सिंह भी मौजूद हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रमिकों और रेस्क्यू अभियान में जुटे हुए कर्मियों के मनोबल और साहस की जमकर सराहना की। टनल से बाहर निकाले गए श्रमिकों का प्रारंभिक स्वास्थ्य परीक्षण टनल में बने अस्थाई मेडीकल कैंप में ही किया जाएगा।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत