Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

विकासनगर : सीएम धामी ने किया हरिपुर घाट का शिलान्यास।


विकासनगर हरिपुर में स्थित यमुना तट पर सीएम धामी पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम और पुष्कर सिंह धामी जिंदाबाद के नारों साथ उनका स्वागत किया। सीएम ने घाट पर पहुंचते ही मां यमुना को हाथ जोड़कर किया नमन। मां यमुना का आचमन ग्रहण कर पूजन कर आशीर्वाद लिया।

गुरुवार को सीएम धामी नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत जौनसार बावर के प्रवेश द्वार हरिपुर कालसी पहुंचे। इस दौरान सीएम धामी ने मां यमुना हरि स्नान घाट के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसी के साथ मां यमुना हरि स्नान घाट का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया।

तीर्थ स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित

सीएम ने कहा लंबे समय से हरिपुर में घाट निर्माण की प्रतीक्षा थी। जिसका आज विधिवत शिलान्यास हो गया। कालसी का इतिहास बहुत पुराना है। यमुना के किनारे कभी हरिपुर में आस्था का बड़ा स्थल हुआ करता था। जिसे देखते हुए हमारी सरकार ने हरिपुर को पुनः तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है।

सीएम ने कहा कि मुझे मां यमुना ने बुलाया। आदेश दिया बेटा कुछ कर के दिखाओ। घाट पर पूजा अर्चना के दौरान तेज धूप थी, लेकिन मैं भावुक था। उत्तरप्रदेश में यमुना किनारे कृष्ण लीला के कई स्थल है। यहां भी पौराणिक महत्व से जुड़े स्थलों पर नए प्रकल्प शुरू होना चाहिए। यमुना उत्तराखंड की देवी है, इनके वैभव को वापस लाना हमारी जिम्मेदारी है।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com