हल्द्वानी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। हल्दुचौड़ के सिंगल फार्म निवासी युवक आर्मी की तैयारी के लिए दौड़ का अभ्यास करते समय अचानक गिर गया, जिसे स्वजनों द्वारा हल्द्वानी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से उसके स्वजनों में कोहराम मचा है जबकि क्षेत्र में शोक की लहर है।
मिली जानकारी के मुताबिक 19 वर्षीय युवक मनोज रावत पुत्र बहादुर सिंह रावत 12 वीं के बाद आर्मी में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहा था।
शुक्रवार को भी वो अपने घर के पास ही अभ्यास कर रहा था। इसी दौरान वो बेहोश होकर गिर गया। उसके नाक से खून निकलने लगा। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत