बागेश्वर उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रंजीत दास ने भाजपा का दामन थाम लिया। रंजीत दास ने 2022 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था।
शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पटका पहनकर रंजीत दास का पार्टी में स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में रंजीत दास को पार्टी में शामिल किया।
रणजीत के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। रणजीत उपचुनाव में कांग्रेस के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। लेकिन अब भाजपा के पाले में आ चुके हैं। हालांकि रणजीत को भाजपा टिकट देती है या फिर चुनाव में मुख्य भूमिका में शामिल किया जाता है इसकी तस्वीर अभी साफ नहीं है।
भाजपा अब तक स्वर्गीय चंदन राम दास के परिवार से ही किसी सदस्य को मैदान में उतारने पर विचार कर रही थी। जिसमें उनकी पत्नी और बेटे का नाम शामिल किया गया है। बागेश्वर सुरक्षित सीट से 2022 में भाजपा के चंदन राम दास ने चौथी बार प्रचंड वोटों से जीत दर्ज की थी।
2022 में चंदन ने कांग्रेस के फिर से नए चेहरे रणजीत दास को 12141 मतों के अंतर से हराया। चंदन राम दास को 32211 मत जबकि उनके निकट प्रतिद्धंदी कांग्रेस के रणजीत दास को 20017 मत प्राप्त हुए। चंदन राम दास 2007 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत