Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर भूस्खलन से हाइवे हुआ बाधित, मलबे में दबा मिला वाहन


रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर तरसाली में भारी भूस्खलन से हाइवे बाधित है। यहां मलबे से एक वाहन मिला है, जिसमें पांच शव बरामद हुए हैं। एक मृतक के पास से मिली आईडी से पहचान गुजरात निवासी के रूप में हुई है। अन्य की शिनाख्त भी की जा रही है।

हाईवे में भूस्खलन होने से 60 मीटर का हिस्सा ध्वस्त

रुद्रप्रयाग में गुप्तकाशी तरसाली में पहाड़ी से भारी भूस्खलन होने से हाईवे का 60 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया है। हाईवे बंद होने पर हाईवे के दोनों ओर वाहनों को रोक दिया गया था। पुलिस ने सभी यात्रियों को अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षित जगह पर रोक दिया है। इस कारण एक बार फिर फाटा, सोनप्रयाग, गौरीकुंड का गुप्तकाशी से संपर्क कट गया है।

ऐसे में केदारनाथ यात्रा फिर से प्रभावित हो गई है। एनएच के अधिकारियों के अनुसार, हाईवे खोलने में लंबा समय लग सकता है। पुलिस उपाधीक्षक विमल सिंह रावत ने बताया कि रुद्रप्रयाग से काकड़ागाड़ तक स्थानीय लोगों और यात्रियों को हाईवे बंद होने की जानकारी दी।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com