Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

ऋषिकेश: जल पुलिस बनी देवदूत, गंगा में डूब रहे कांवड़ यात्री की बचाई जान


बारिश के कारण प्रदेश के नदी-नाले उफान पर हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में नाले पार करते हुए या नहाते हुए बहने की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक मामला ऋषिकेश से सामने आया है। जहां गंगा में डूब रहे कांवड़ यात्री के लिए जल पुलिस देवदूत बनी।

त्रिवेणी घाट में बुधवार की दोपहर दिल्ली का एक कांवड़ यात्री गंगा के तेज बहाव में डूबने लगा। काफी दूर तक वह बह गया था। जल पुलिस के जवानों ने इस व्यक्ति को सकुशल बाहर निकाला। इस व्यक्ति के लिए जवान किसी फरिश्ते से कम नहीं है। इस वक्त उफनाती नदी में जवानों ने अपनी जान जोखिम में डालकर इस डूबते युवक की जान बचाई।

गंगा में नहाने के दौरान बहा कांवड़िया

मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली से कुछ कांवड़िए जल चढ़ाने के लिए आए थे। इसमें गोकुलपुरी दिल्ली निवासी रामप्रकाश (45 वर्ष) भी अपने साथियों के साथ महादेव को जल चढ़ाने के लिए आया था।

बुधवार को त्रिवेणी घाट पर सभी कांवड़िए स्नान कर रहे थे। इसी दौरान रामप्रकाश पानी के तेज बहाव में बह गया। वो पानी के तेज बहाव में करीब 50 मीटर दूर तक बह गया।

गंगा में डूबते कांवड़िए के लिए जल पुलिस के जवान देवदूत बनकर आए। ड्यूटी पर मौजूद जल पुलिस के जवान विनोद सेमवाल, हरीश गुसाईं, अनूप चंदोला, मनीष कुमार लाइफ जैकेट लेकर गंगा में कूदे। इस यात्री को सकुशल बाहर निकाला गया। त्रिवेणी घाट में कांवड़ यात्रा के दौरान जल पुलिस अब तक पांच श्रद्धालुओं को बचा चुकी है।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com