Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

देहरादून के टर्नर रोड पर एक मकान में मिला पति पत्नी का शव, शवों के बीच में पड़ा था पांच दिन का बेटा।


टर्नर रोड पर एक मकान में पति पत्नी का शव मिला है। दोनों शवों के बीच में उनका पांच-छह दिन का बेटा पड़ा मिला। पुलिस ने बाहर से ताला तोड़कर शवों को बरामद किया। मृतकों की पहचान काशिफ और उसकी पत्नी अनम के रूप में हुई है। काशिफ ने दूसरी शादी की थी।

हैरानी की बात ये भी है कि पति पत्नी के शव के पास 4 दिन पहले जन्मा बच्चा भी था। पुलिस ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती करवाया जहां बच्चे का उपचार चल रहा है।

बताया जा रहा है कि दोनों की मौत 3 या 4 दिन पहले ही हुई है। मृतक का नाम कासिफ था, जिसकी उम्र सिर्फ 25 साल थी। उसकी पत्नी अनम की उम्र महज़ 22 वर्ष थी। बताया जा रहा है कि कासिफ सहारनपुर का रहने वाला था और अनम उसकी दूसरी पत्नी थी। फिलहाल पुलिस कमरे से फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य जुटा रही है। बताया ये भी गया है कि कासिफ किराए पर JCB चलाता था। पुलिस के मुताबिक कासिफ की दूसरी शादी से परिवार वाले नाराज थे। पिछले 3-4 महीने पहले ही कासिफ ने टर्नर रोड पर किराए पर मकान लिया था।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com