Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

पुलिस ने देहरादून के एक रिसॉर्ट में देह व्यापार का किया भंडाफोड़, 14 कॉल गर्ल पकड़ी गई, 5 लोग गिरफ्तार।


देहरादून जिले के विकासनगर में पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को सीओ स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने होरावाला के एक रिसॉर्ट में छापा मारा। जिसमें देह व्यापार होता पाया गया। इस छापे की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने यहां से 14 लड़कियों को पकड़ा है। वहीं पांच लोगों को अनैतिक देह व्यापार मामले में गिरफ्तार किया है। बता दें कि पुलिस को गुप्त सूत्रों से पता लगा कि देहरादून के हर्रावाला संजीवनी रिसोर्ट में अनैतिक रूप से देह कार्य चल रहा है। पुलिस तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। यहां पहुंचते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस के छापा मारते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।एनडीपीएस और एक्साइज एक्ट के तहत आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। छानबीन में आपत्तिजनक सामग्री मिली है। 5 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। मौके पर पाई गईं 14 लड़कियों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। सभी पीड़िता हरियाणा की बताई जा रही हैं।

 

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com