Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand


उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। ले‍किन इससे पहले शनिवार रात को देहरादून सहित अधिकतर इलाकोंं में बा‍रिश हुई। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बादलों का डेरा रहा। दून समेत आसपास के क्षेत्रों में दोपहर में झमाझम वर्षा हुई।

वहीं उत्‍तरकाशी के यमुनोत्री धाम, गंगोत्री धाम और हर्षिल घाटी में शनिवार रात को हल्की बर्फबारी हुई है।पहाड़ों में हल्की बूंदाबांदी से ठिठुरन लौट आई और पारे ने गोता लगाया। मौसम विभाग के अनुसार आज भी पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाये रहने की आशंका है।

आज राज्य के जनपदों के अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा और गरज के साथ बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है, इसे देखते हुए मौसम विभाग ने आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। इस दौरान पर्वतीय इलकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ जिलों में बारिश की संभावना है। 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने का अनुमान जताया गया है। शुक्रवार रात की बारिश के कारण तापमान में गिरावट आ गई है। वहीं आज शनिवार सुबह गंगोत्री हाईवे धरासू बैंड के पास मलबा व बोल्डर आने से बंद हो गया। छोटे वाहनों को कल्याणी धरासू फेड़ी मार्ग से डायवर्ट किया गया, लेकिन बड़े वाहनों की आवाजाही थमी हुई है।

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पिछले चार दिन से बर्फबारी हो रही है, जिसके कारण मार्च में भी भीषण ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग की मानें तो 27 से लेकर 29 मार्च तक बारिश से राहत रहेगी। इस दौरान मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। 25 और 26 मार्च को बारिश की चेतावनी के मद्देनजर लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के दौरान कहीं-कहीं बिजली गिरने से जान-माल की हानि हो सकती है। ओलावृष्टि के चलते बागवानी और खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा सकता है। गर्जन के दौरान बिजली का संचालन करने वाली सभी वस्तुओं से दूर रहें। अगर कटी हुई फसल खेतों में रखी हो तो उसे सुरक्षित स्थान पर रख दें। ओलावृष्टि के दौरान मवेशियों को घर के बाहर न बांधें।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com