Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

सीएम धामी ने सीएम आवास और भाजपा कार्यालय में फहराया तिरंगा, कहा 2025 तक उत्तराखंड बनेगा देश का अग्रणी राज्य।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सीएम आवास और बलबीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को संविधान की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री धामी ने सभी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सबको मिलकर योगदान देना होगा।

उन्होंने कहा कि 2025 तक उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार हर क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है। जन भागीदारी एवं जन सहयोग से उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाया जाएगा।

संविधान के अंतर्गत ही हम सभी की जिम्मेदारी यह भी है कि हम न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के मूलभूत लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी व भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट उपस्थित थे।

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सचिवालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों और सचिवालय के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि भारत की आजादी के बाद, देश का संविधान बनाने वालों ने यह निर्णय लिया कि देश को गणतांत्रिक देश बनाना है। इसके बाद संविधान बनाकर इसे 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया। हमारे संविधान का एक महत्त्वपूर्ण अंश यह भी है कि भारत के प्रत्येक नागरिक को समान अवसर का अधिकार प्राप्त है।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com