उत्तराखंड में होमगार्ड और अग्निशमन अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक के लिए चुना गया है। होमगार्ड के अधिकारियों को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा गृह रक्षक पदक और सराहनीय सेवा गृह रक्षक पदक दिए गए हैं। जबकि, अग्निशमन अधिकारियों को अग्निशमन सेवा पदक से नवाजा जाएगा। सभी को गणतंत्र दिवस के मौके पर यह पदक प्रदान किए जाएंगे।
राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा गृह रक्षक पदक
1- अमिताभ श्रीवास्तव, डिप्टी कमाण्डेन्ट जनरल, होमगार्डस एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय उत्तराखण्ड देहरादून।
2- राजीव बलोनी, डिप्टी कमाण्डेन्ट जनरल, होमगार्डस एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय उत्तराखण्ड देहरादून।
राष्ट्रपति सराहनीय सेवा गृह रक्षक पदक
1-गोविन्द सिंह खाती, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, होमगार्ड्स जनपद अल्मोड़ा।
2- राजपाल राणा, अवैतनिक प्लाटून कमाण्डर, जनपद चमोली,
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डिप्टी कमाण्डेन्ट जनरल अमिताभ श्रीवास्तव को वर्ष 2017 में तथा डिप्टी कमाण्डेन्ट जनरल राजीव बलोनी को वर्ष 2016 में सराहनीय सेवा का राष्ट्रपति गृह रक्षक पदक प्रदान किया गया है। कमाण्डेन्ट जनरल होमगार्ड्स केवल खुराना (आईपीएस) ने अधिकारियों तथा कर्मचारियों को राष्ट्रपति गृह रक्षक पदक प्रदान होने पर शुभकामनायें दी गईं।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत