Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

मौसम अपडेट : उत्तराखंड में बिछी बर्फ़ की चादर, सामने आई खूबसूरत तस्वीरें।


उत्तराखंड की पहाड़ियां बर्फ से लकदक है। सुबह-सुबह ये ये खूबसूरत नजारा देखने के लिए पर्यटकों ने भी बर्फबारी वाले क्षेत्रों में रुख किया। जगह-जगह से पर्यटकों के बर्फबारी का आनंद लेते तस्वीरें सामने आ रही है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में भी बर्फबारी की संभावना जताई थी और आज सुबह प्रदेश के कई हिस्सों में बर्फबारी का नजारा देखने को मिला।

शुक्रवार को मसूरी में चार दुकान और लाल टिब्बा में मौसम का दूसरा हिमपात हुआ है। धनोल्टी, बुरांशखंडा, सुरकंडा और नागटिब्बा में बर्फबारी हुई है। सुरकंडा, धनोल्टी, चकराता में बर्फबारी हुई है।

बर्फ से ढकी पहाड़ की ऊंची चोटियों से तलहटी में बसे निचले इलाकों में शीत लहर चल रही है। बर्फीली हवाओं से लोग ठंड में ठिठुर रहे हैं। वहीं बर्फबारी की खबर लगते ही उत्‍तराखंड के प्रमुख हिल स्‍टेशनों पर सैलानियों का जमावड़ा लगने लगा है।

गंगोत्री यमुनोत्री धाम सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई है। जनपद के 50 से अधिक गांव बर्फ की चादर से ढक गए हैं। अधिकांश गांवों का संपर्क भी कट गया है।

गंगोत्री हाईवे गंगनानी से आगे गंगोत्री तक बर्फबारी के कारण बाधित है। हाईवे राडी टॉप और राना चट्टी से लेकर जानकीचट्टी तक अवरुद्ध है। उत्तरकाशी श्रीनगर केदारनाथ को जोड़ने वाला मोटर मार्ग भी चौरंगी के पास बर्फबारी के कारण बंद हो गया है।

वहीं बीती रात को जौनसार बावर के ऊंचाई वाले ग्रामीण इलाकों में बर्फबारी होने से यातायात संचालन ठप हो गया। लोखंडी समेत आसपास क्षेत्र में मौसम का दूसरा हिमपात होने से मसूरी-चकराता-त्यूणी राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया।

हाईवे पर चकराता से आगे धारनाधार-जाड़ी, लोखंडी-कोटी कनासर के बीच 15 किलोमीटर हिस्से में सड़क पर बर्फ की मोटी परत जम गई है। बर्फबारी के चलते हाईवे बंद होने से सीमांत क्षेत्र के करीब 100 गांवों का सड़क संपर्क तहसील, ब्लाक व जिला मुख्यालय से कट गया है।

केदारनाथ धाम में जहां करीब चार फीट तक बर्फ जम गई है, जिससे धाम का मौसम काफी ठंडा हो गया है। केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य भी पूरी तरह ठप पड़ गए हैं।

वहीं, पंतनगर में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भारी कमी के चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक जबरदस्त ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है।
उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात से ठंड बढ़ गई है। मुनस्यारी के खलियाटॉप सहित मिलम, पंचाचूली में एक इंच बर्फबारी हुई है। निचले क्षेत्रों में दिनभर बादल छाने से ठंड बढ़ गई है।
खलियाटॉप में बर्फबारी के बाद मुनस्यारी का अधिकतम तापमान माइनस दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
नलों में ही पानी जमने से सुबह के समय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ सहित विभिन्न हिस्सों में सुबह के समय बूंदाबांदी हुई। डीडीहाट, बेड़ीनाग, कनालीछीना, थल सहित कई अन्य हिस्सों में दिनभर बादल छाए रहे। ठंड बढ़ने के बाद पिथौरागढ़ बाजार में दिनभर सुनसानी रही। पिथौरागढ़ में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बर्फबारी
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटे में 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई। पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिखाई दे रहा है। ऐसे में मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com