उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार मैदानों में घना कोहरा छाया रह सकता है। खासकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
25 दिसंबर को प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक के चलते हल्की वर्षा और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई पर हिमपात हो सकता है। तापमान सामान्य के आसपास बना रह सकता है। इसके बाद नए साल की शुरुआत तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
सूखी ठंड कर रही तबीयत नासाज
उत्तराखंड में मौसम की मार से जनजीवन बेहाल है। दिन में चटख धूप और सुबह-शाम कड़ाके की ठंड से सेहत नासाज हो रही है। सूखी ठंड के कारण इंसान के साथ ही फसल की सेहत भी बिगड़ रही है।
बीते करीब डेढ़ माह से वर्षा न होने के कारण वातावरण से नमी गायब है। जिससे फ्लू और कोल्ड के लिए मौसम अनुकूल हो गया है। इसके अलावा खेतों में नमी न होने के कारण रबी की फसल भी खासी प्रभावित हुई है। मौसम की बेरुखी से खेती-बागवानी बेहाल है।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत