Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand


मौसम विभाग ने उत्तराखंड के मैदानी जिलों में शीत लहर को लेकर चेतावनी दी है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार मैदानी जिलों में कोहरा छाए रहने की भी संभावनाएं हैं। मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिन तक ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है और ठंड में इजाफा हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार उधम सिंह नगर से लेकर हरिद्वार और आसपास के मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर को लेकर भी चेतावनी दी गई है। बता दें कि उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है और प्रदेश में आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड और भी अधिक बढ़ सकती है।

मैदानी क्षेत्रों में सुबह एवं शाम में कोहरा छाए रहने की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिन में तो अधिकांश जगहों पर धूप खिली रहती है मगर सुबह और शाम ठंड मुसीबतें बढ़ा रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में कोहरा छाने के अलावा कहीं कहीं पर शीतलहर चलने की भी संभावनाएं जताई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के उत्तराखंड के उधम सिंह नगर और हरिद्वार में कोहरा छाने के अलावा कहीं कहीं पर शीतलहर की संभावनाएं हैं। इसी के साथ में मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं पाला पड़ने की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com