वनन्तरा रिसॉर्ट प्रकरण में मुख्य आरोपित पुलकित आर्य के पिता पूर्व दायित्वधारी विनोद आर्य को गिरफ्तार करने के लिए बुधवार को पुलिस पहुंची। यहां से पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई।
कोर्ट में बयान दर्ज करने के बाद होगी गिरफ्तारी
ऐसा बताया जा रहा है कि कोर्ट में उनके बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसके बाद गिरफ्तारी की जाएगी। छुटमलपुर सहारनपुर निवासी उनके ड्राइवर ने कुकर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था।
पूर्व दायित्वधारी डॉक्टर विनोद आर्य के खिलाफ मंगलवार को ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें छुटमलपुर सहारनपुर निवासी एक युवक ने आरोप लगाया था कि पिछले महीने ओएलएक्स पर विज्ञापन देखने के बाद वह डॉ विनोद आर्य से नौकरी के संबंध में मिला था। युवक को 10 हजार रुपए प्रति माह वेतन पर नौकरी पर रखा गया था। युवक का आरोप है कि डॉ विनोद आर्य ने मालिश के बहाने उसके साथ कुकर्म का प्रयास किया। पीड़ित रोहन कांबोज पुत्र अजय कांबोज उम्र- 25 साल निवासी शिव कॉलोनी छुटमलपुर थाना फतेहपुर जिले का रहने वाला है।
खबर के मुताबिक ड्राइवर रोहन ने बताया कि विनोद आर्य रात के समय उसको अपने पास बुलाता था और अपने शरीर की मालिश करने, मसाज करने और पैर दबाने के लिए कहता था। इसी के साथ वह अश्लील हरकतें भी करता था। कुछ दिन पहले ही रात को तकरीबन 10:30 बजे डॉक्टर विनोद आर्य ने उसे मालिश और मसाज़ करने के लिए बुलाया और मसाज के दौरान डॉ विनोद आर्य ने उसके साथ अप्राकृतिक सेक्स करने का प्रयास किया। इससे युवक बेहद डर गया और डर के मारे अपने घर छुटमलपुर चला गया। इसी बीच वह मोटरसाइकिल से घर का सामान लेने निकला था कि बाजार में मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे रोहन नीचे गिर गया और उसका सिर फट गया और हाथ टूट गया। रोहन को सरकारी अस्पताल फतेहपुर ले जाया गया। वहीं युवक ने इस घटना की तहरीर थाना फतेहपुर में दी है। उसने पुलिस को कहा कि मुझे शक है कि मेरा एक्सीडेंट डॉ विनोद आर्य ने कराया है और मुझे आगे भी विनोद आर्य से अपनी जान का खतरा है। पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही होने के बाद युवक ने न्यायालय की शरण ले ली है जिसके बाद न्यायलय ने इस मामले में पुलिस को जांच के आदेश दे दिए हैं।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत