Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

उत्‍तराखंड सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली रैली, पढ़े पूरी ख़बर


महिला उत्पीड़न, भ्रष्टाचार समेत विभिन्न मुद्दों पर सोमवार को कांग्रेस ने उत्‍तराखंड सरकार के खिलाफ सचिवालय कूच किया।
आज सोमवार को उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व चकराता विधायक प्रीतम सिंह गुट ने सचिवालय घेराव के लिए रैली निकाली। पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर प्रदेशभर से आए कार्यकर्ता सोमवार को रेंजर्स ग्राउंड में जुटे है। यहां आयोजित सभा में प्रीतम सिंह कहा कि सरकार अंकिता भंडारी केस को कमजोर कर रही है, युवा बेरोजगारी से त्रस्त हो चुका है। प्रदेश कानून व्यवस्था फेल हो चुकी है। महंगाई से आम आदमी का परिवार चलना भी मुश्किल हो गया है। यहां सभा के बाद काँग्रेस कार्यकर्ताओं जुलूस लेकर सचिवालय के लिए बढ़ गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, पूर्व मंत्री यशपाल आर्य, विक्रम सिंह नेगी, तिलकराज बेहड, डा. हरक सिंह रावत, ममता राकेश, सूर्यकांत धस्माना, विजयपाल, मदन सिंह, महेंद्र पाल, आदेश चौहान, दिनेश अग्रवाल, डा. जीतराम, भुवन कापडी, सुमित हृदयेश, गोपाल सिंह राणा, लालचंद शर्मा, महेश जोशी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद है।

सचिवालय के समीप कांग्रेसियों के जुलूस के पहुंचने पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। जिस पर कई कांग्रेस नेता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में नोक झोंक भी हुई। इतना ही नहीं कुछ प्रदर्शनकारी ढोल-दमाऊ के साथ प्रदर्शन करने पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा व्‍यवस्‍था बनाए रखने के लिए भारी संख्‍या में पुलिस बल तैनात था।

इस दौरान पूर्व मंत्री डाक्‍टर हरक सिंह रावत ने कि आज राज्य गठन के लिए अपना बलिदान देने वाले आंदोलनकारियों की आत्मा रो रही होगी। वनन्तरा प्रकरण, यूकेएसएसएसई भर्ती घोटाले में सरकार की नाकामी झलकती है। छावला दुष्‍कर्म में पीड़िता को न्याय नहीं मिला। कहा कि उत्तराखंड को बनाने की लड़ाई लड़ी थी, अब उत्तराखंड को बचाने की लड़ाई लड़नी होगी।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने का मौका दिया। लेकिन पिछले करीब 9 माह में सत्ता में बैठे लोगों ने राज्यवासियों को वो जख्म दिए हैं जो जल्दी नहीं भरेंगे। कहा कि सरकार दिशाविहीन है और उसे जनता से कोई सरोकार नहीं रह गया है। जनता का अहित कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। पार्टी जनता की आवाज पुरजोर ढंग से उठाएगी। जरूरत पड़ी तो इस संघर्ष को और तेज किया जाएगा।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com