Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा देहरादून में भव्य रूप से मनाया गया।


बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा शहर में भव्य रूप से मनाया गया। आज शाम छह बजकर पांच मिनट पर देहरादून के परेड ग्राउंड में रावण और लंका दहन किया गया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी हुई।

आधे घंटे तक आतिशबाजी रही विशेष

तकरीबन आधे घंटे तक आतिशबाजी विशेष रही। इसके अलावा हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज और प्रेम नगर में भी विभिन्न समितियों की ओर से दशहरा मेला और रावण पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

उत्तराखंड में रावण दहन
सोसाईटी के मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ बंसल ने बताया कि दशहरा मेला एवं रावण दहन हर बार की इतर इस साल भी बड़े धूमधाम से मनाया गया। दिल्ली, मुंबई से आए टी-सिरीज के कलाकारों एवं सोसाईटी के बच्चों की ओर से मनभावक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने वाले थे, लेकिन उत्तरकाशी में हिमस्खलन और पौड़ी में बस हादसे के कारण उन्होंने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए। उन्होंने बताया कि पहली बार रावण का आकार 65 फीट, कुंभकर्ण 60 फीट, मेघनाथ 55 फीट का था जो कि पिछले वर्षों से विशाल है।
उत्तराखंड में रावण दहन देखने उमड़ी भीड़
उधर, दशहरा कमेटी प्रेमनगर की ओर से विजयदशमी पर दशहरा ग्राउंड में रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। दशहरा कमेटी बन्नू बिरादरी की ओर से शहर के सबसे ऊंचे 65, 60 व 55 फीट के पुतले परेड ग्राउंड में दहन किया गया। वहीं परेड ग्राउंड में लगे दशहरे मेले में लोग ने जमकर खरीदारी की।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com