Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

प्रधानमंत्री गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर, वंदे भारत को दिखाई हरी झंडी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है। पीएम ने गुरुवार को अपने दौरे की शुरुआत सूरत से की थी। उन्होंने सूरत के बाद भावनगर और अहमदाबाद में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। शुक्रवार को भी पीएम का काफी व्यस्त कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री ने गांधीनगर और मुंबई के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अब वे इसकी सवारी भी करेंगे। पीएम दोपहर साढ़े 12 बजे अहमदाबाद एजुकेशन सोसाइटी में अहमदाबाद मेट्रो परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। शाम को अंबाजी में 7200 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। रात आठ बजे अंबाजी के गब्बर तीर्थ में महाआरती में शामिल होंगे। इसके साथ ही उनके दो दिवसीय दौरे का समापन हो जाएगा

 

नई वंदे भारत एक्सप्रेस से आरामदायक और बेहतरीन रेल यात्रा अनुभव के एक नए युग की शुरुआत हुई है। नई वंदे भारत एक्सप्रेस सबसे बहुप्रतीक्षित नव निर्मित सेमी-हाई स्पीड ट्रेन है। अब यह व्यावसायिक रूप (commercial run) से चलाई जा रही है। यह ट्रेन गुजरात और महाराष्ट्र राज्यों की राजधानियों को जोड़ते हुए गांधीनगर और मुंबई के बीच चल रही है।

नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन गांधीनगर और मुंबई के बीच चलेगी। यह गुजरात और महाराष्ट्र की राज्यों की राजधानियों को जोड़ेगी। रविवार को छोड़कर यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। ट्रेन संख्या 20901 वंदे भारत ट्रेन मुंबई सेंट्रल से सुबह 6.10 बजे रवाना होगी और दोपहर 12.30 बजे गांधीनगर पहुंचेगी। अधिकारियों ने कहा कि मुंबई के वापसी के लिए यह ट्रेन संख्या 20902 दोपहर 2.05 बजे गांधीनगर से रवाना होगी और रात 8.35 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर से अहमदाबाद तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा की। पीएमओ ने बताया कि इस यात्रा में रेलवे परिवार, महिला उद्यमी और युवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोग उनके सह-यात्री हैं।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com