Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

मुख्यमंत्री धामी ने अपने जन्म दिवस पर राज्‍य और देश के विकास के लिए की प्रार्थना, प्रदेशवासियों से मिले प्यार का जताया आभार।


शुक्रवार को मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी के जन्‍मदिवस के मौके पर राज्‍यभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में राजधानी देहरादून में संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने भी मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी को जन्‍मदिन की शुभकामनाएं दीं।

मुख्‍यमंत्री धामी परिवार सहित टपकेश्‍वर महादेव मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्‍होंने राज्‍य और देश के विकास के लिए प्रार्थना की।

उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिन पर प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने घंटाघर में संकल्प दौड़ का फ्लैग ऑफ किया। सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को 2025 तक हर क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है।

मुख्यमंत्री ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर कहा जन भावनाओं के अनुरूप प्रदेश के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार प्रयास कर रही है। उत्तराखंड की जनता से किए वादों को पूरा करने की दिशा में तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार से देवभूमि उत्तराखंड के विकास के लिए पूरा सहयोग मिल रहा है, इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  का आभार व्यक्त किया।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com