यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में उत्तराखंड पुलिस के ऊधमसिंह नगर जिले में तैनात सिपाही को गिरफ्तार किया गया है। विनोद इस मामले में पूर्व में गिरफ्तार न्यायालय में कनिष्ठ सहायक रहे मनोज जोशी का भाई है। एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मामले में अब तक 31 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी हैं।
पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों, गवाहों के बयानों एवं साक्ष्यों के आधार पर विनोद जोशी पुत्र रमेश जोशी निवासी सितारगंज उधमसिंह नगर को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। बताया कि विनोद जोशी वर्तमान में उत्तराखंड पुलिस में जनपद उधमसिंह नगर में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। आरोपी का भाई मनोज जोशी, जो कनिष्ठ सहायक के पद पर था एवं पूर्व में गिरफ्तार होकर वर्तमान में जेल में है।
इसके अलावा कुंडेश्वरी स्थित केंद्र पर अभ्यर्थियों को लेकर गया था। वहां उन्हें हल किया हुआ पेपर मुहैया कराया गया। परीक्षा से एक रात पहले उन्हें सभी को यह पेपर याद कराया गया। इसके बाद आरोपी विनोद जोशी अपनी कार से इन अभ्यर्थियों को लेकर परीक्षा केंद्रों तक गया। इसके बाद अगले दिन वाली परीक्षा में भी उसने यही रवैया अपनाया। बताया कि आरोपी के तैनाती जनपद के पुलिस कप्तान को गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दे दी गई है।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत