भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के हर घर तिरंगे के लेकर दिए बयान पर बवाल मच गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बयान दिया था कि जिस घर तिरंगा नही उसका विश्वास नहीं कर सकते। भट्ट के खिलाफ अधिवक्ता देवेंद्र सिंह राणा की ओर से तहरीर दी गई है। राणा कांग्रेस कार्यकर्ता भी हैं।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के जिस घर तिरंगा नही उसका विश्वास नहीं कर सकते के बयान के बाद बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। तिरंगा पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयान को लेकर सियासत गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उन पर निशाना साधा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा पर सवाल खड़े कर रही है।
बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि उन्होंने आह्वान किया था कि जो तिरंगा नहीं लगाएगा, उसका समाज विश्वास नहीं करेगा। होना यह चाहिए कि हर घर में तिरंगा दिखाई दे।
जिस पर शुक्रवार को उन्होंने स्पष्टीकरण दिया और कहा कि उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा था कि वे अपने घर के सबसे छोटे सदस्य से तिरंगा लगवाएं।
साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से तिरंगे के साथ फोटो खींचकर भेजने को कहा था। उन्होंने कहा कि वैसे भी यह स्वाभाविक है, किसी को स्वतंत्रता दिवस के दौरान तिरंगा लगाने में क्या परेशानी हो सकती है।
कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हर घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री पूरे देश का होता है। फिर चाहे कांग्रेस हो या अन्य दल, सभी को तिरंगा लगाना चाहिए।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत