टिहरी जिला भिलंगना ब्लॉक के घनसाली घुत्तू मोटर मार्ग पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यूटिलिटी खाई में गिरने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस वाहन में आठ लोग सवार थे। पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। जबकि तीन घायलों को पिलखी अस्पताल लाया गया है। वाहन में सवार सभी लोग स्थानीय बताए गए हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन घनसाली से सौड़ गांव जा रहा था।
मृतकों के नाम
लक्ष्मी प्रसाद पुत्र ब्राह्मी दत्त निवासी ग्राम सौड़ उम्र लगभग 66 वर्ष
प्रताप सिंह पुत्र भगवान सिंह उम्र 44 वर्ष
गुणानंद पूर्व प्रधान पुत्र चिंतामणि उम्र 65 वर्ष
बिहारी लाल पुत्र श्योला लाल उम्र लगभग 65 वर्ष
श्रीमती हेमा देवी पत्नी चंद्र सिंह उम्र 50 वर्ष
घायलों के नाम पता
विजय राम विजय राम पुत्र केबल राम निवासी ग्राम सौड़।
राजेंद्र सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी ग्राम सौड़।
चालक बचन सिंह निवासी ग्राम बुटवा थाना घनसाली जनपद टिहरी गढ़वाल।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत