टनकपुर में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डोर-टू-डोर प्रचार किया। मोटरसाइकिल पर सवाल होकर सीएम धामी ने प्रचार किया। उन्होंने आगामी उपचुनाव में अधिक से अधिक मतदान कर भाजपा को पूर्ण बहुमत से विजय बनाने की अपील की।
सोमवार को सीएम धामी टनकपुर में सुबह आठ बजे पहुंचे। उन्होंने टनकपुर के विभिन्न जगहों में बैठकर चाय पर उपचुनाव की चर्चा की। यहां पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी, पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन रावत, महादेव आदि मौजूद रहे।
कल मंगलवार को चंपावत में उपचुनाव होना है। सीएम धामी यहां लगातार जनसभाएं कर लोगों से समर्थन जुटा रहे हैं। आज चुनाव से एक दिन पहले वह समर्थकों के साथ प्रचार में पूरी ताकत झोंकने पहुंचे हैं। करीब 863 साल तक चंद राजवंश की राजधानी रहा चंपावत अब फिर उत्तराखंड की सत्ता की धुरी बन रहा है। 31 मई को हो रहे उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पहली बार चुनावी मैदान में उतरी कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी चुनौती दे रही हैं।
चुनाव की तमाम अनिश्चितताओं के बावजूद उपचुनाव के नतीजे को लेकर खास संशय नहीं है लेकिन भाजपा की सारी कोशिश इससे आगे की है। उसका लक्ष्य इस चुनाव में इतिहास रचने का है। वह इसमें कामयाब होगी या नहीं? इस जवाब से भविष्य की सियासत की दिशा तय होगी।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत