Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

 दो कैंप संचालकों के बीच विवाद, एक पक्ष के चार लोगों ने धारदार हथियार से कर्मचारी को मौत के घाट उतारा, पुलिस ने तीन को लिया हिरासत में।


थाना लक्ष्मण झूला के अंतर्गत गट्टूगाड़ में स्थित दो कैंप संचालकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। झगड़ा इस कदर बढ़ा कि एक पक्ष के चार लोगों ने एक कर्मचारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

गट्टूगाड़ यमकेश्वर प्रखंड जिला पौड़ी गढ़वाल स्थित शिवालिक कैंप में बीती मध्यरात्रि करीब 12:30 बजे यह घटना हुई लक्ष्मणझूला थाना निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि गट्टूगाड़ में गब्बर सिंह शिवालिक कैंप का संचालन करते हैं। शिवालिक कैंप के पास में ही एकलव्य कैंप भी है। आसपास में कैंप होने के चलते दोनों पक्षों में अक्सर विवाद होता रहता है। शुक्रवार देर रात एकलव्य कैंप में जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। इसी दौरान शिवालिक और एकलव्य कैंप संचालक के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गई।

आरोप है कि एकलव्य कैंप के लोग शिवालिक कैंप में आ गए थे। जिसको लेकर कैंप कर्मचारी ने आपत्ति जताई। इस बीच दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। एकलव्य कैंप के कर्मचारियों ने धारदार हथियार से शिवालिक कैंप के कर्मचारी यशपाल (22 वर्ष) निवासी माला यमकेश्वर पौड़ी गढ़वाल की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com