Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

योगनगरी में गर्मी ने 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।


योगनगरी में गर्मी ने 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।  ऋषिकेश में अप्रैल में पहली बार तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा है। मौसम विभाग के अनुसार अमूमन ऋषिकेश में अप्रैल में तापमान 33 से 35 डिग्री के बीच रहता है। वर्ष 2021 में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस और वर्ष 2020 में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस था। सूरज की तपिश इस कदर बढ़ गई है कि दिन चढ़ते ही लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए है।

ऋषिकेश में गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। पिछले चार दिनों में तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। बाहर निकलने पर लोगों को चिलचिलाती गर्म हवाएं तो घरों में गर्मी और उमस परेशान कर रही है। हाल यह है कि पंखे और कूलर भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं दे पा रहे हैं।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com