कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा राहुल और प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। शनिवार को देहरादून में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गणेश जोशी के आवास का घेराव किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा के कैबिनेट मंत्री द्वारा राहुल व प्रियंका गांधी पर की गई अभद्र टिप्पणी अत्यंत निंदनीय है। देश की सेवा तथा भारतीय राजनीति में जवाहर लाल नेहरू और महात्मा गांधी परिवार का लम्बा इतिहास है। स्व इन्दिरा गांधी और स्व राजीव गांधी ने देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान तक दे दिया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा राहुल और प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। शनिवार को देहरादून में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गणेश जोशी के आवास का घेराव किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया।
महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री गणेश जोशी एक सैनिक पृष्ठभूमि के व्यक्ति हैं जिनसे यह अपेक्षा कतई नहीं की जा सकती है कि वे एक महिला का अपमान करें। उन्होंने कहा देश की सेवा और भारतीय राजनीति में गांधी परिवार का लंबा इतिहास है।
महिला कांग्रेस उत्तराखंड की प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश रमन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एवं देश के लिए सोनिया गांधी का समर्पण अनुकरणीय है। उनके परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढ़कर देश के लिए अपनी सर्वाेच्च कुर्बानी दी है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी को सम्पूर्ण महिला जाति का अपमान बताया है। कहा कि भाजपा के कैबिनेट मंत्री अकेले नेता नहीं हैं जिन्होंने महिलाओं का अपमान किया है।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत