Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

24 घंटे में 45 स्थानों पर वनाग्नि की घटनाएं, वन विभाग ने जताई चिंता।


प्रदेश में बीते 24 घंटे में 45 स्थानों पर जंगलों में आग लगी। गढ़वाल में 16, कुमाऊं में 28 तो वनाग्नि की एक घटना संरक्षित वन्यजीव विहार में हुई। प्रदेश में वनाग्नि की अब तक कुल 446 घटनाएं रिपोर्ट हुई हैं।  मंगलवार को वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटे में गढ़वाल में आरक्षित वन क्षेत्र में 13 और सिविल वन पंचायत क्षेत्र में तीन स्थानों सहित कुल 16 वनाग्नि की घटनाएं रिपोर्ट की गईं।

लच्छीवाला रेंज के नवादा इलाके में आग बुझाते हुए एक वन दरोगा घायल हो गया। अचानक आग भड़कने से गिरकर उनका एक पैर टूट गया। नवादा में सोमवार देर रात जंगल में आग की सूचना पर वन दरोगा अशोक घिल्डियाल एक फारेस्ट गार्ड के साथ मौके पर पहुंचे। वहां हवा के साथ आग तेजी से फैल रही थी। ऐसे में वे झांपों की मदद से तेजी से आग बुझाने में लग गए।

इसी तरह से कुमाऊं में आरक्षित वन क्षेत्र में 24 और सिविल वन पंचायत क्षेत्र में चार, कुल 28 स्थानों पर जंगलों में आग लगी। जबकि आग की एक घटना संरक्षित वन्य जीव विहार में हुई। जिसमें कुल 75.5 हेक्टेयर वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। वहीं 22 हजार रुपये आर्थिकी क्षति का आकलन किया गया है।

आग बुझाने के दौरान  वन दरोगा के गिरने से उनके पैर में चोट आयी और वे खड़े भी नहीं हो सके। फारेस्ट गार्ड ने एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। एक्सरे में पैर बुरी तरह टूटा हुआ मिला। सहायक वन कर्मचारी संघ ने आरोप लगाया कि सूचना पर विभाग ने कोई मदद मिली। डीएफओ देहरादून नितिशमणि त्रिपाठी ने कहा कि आरोप सही नहीं हैं। रेंजर घायल कर्मचारी को अस्पताल लेकर गए थे।

उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के समीप स्थित मुखेम रेंज में लगी आग वन विभाग के लिए चुनौती बन गई है। बीते 15 दिनों से मुखेम के रेंज धू-धू कर जलते  रहे हैं। वर्तमान समय तक मुखेम रेंज में ही 17 घटनाएं आगजनी की हो चुकी हैं। जिसमें करीब 15 हेक्टेयर से अधिक जंगल जलकर राख हो गए।

आग लगाने में तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा
उत्तरकाशी। 
मुखेम रेंज के वनक्षेत्राधिकारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि जंगल में आगजनी की घटनाओं को लेकर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके बाद भी यदि किसी व्यक्ति का नाम सामने आया तो वन अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com