मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सोमवार शाम को 5 बजे दिल्ली रवाना होंगे। इस दौरान उनकी केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात हो सकती है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांस्टेबल भर्ती की आयु सीमा से संबंधित फाइल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में कांस्टेबल भर्ती के लिए विज्ञापन जारी हो चुके हैं और इसमें मांग उठ रही है, कि अधिकतम आयु सीमा 22 वर्ष से बढ़ाकर 28 वर्ष होनी चाहिए।
भाजपा प्रवक्ता रविंद्र जुगरान ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पिछले कार्यकाल में भी कांस्टेबल की आयु सीमा बढ़ाने का अनुरोध किया था। उस दौरान मुख्यमंत्री ने सचिव गृह को इस संंबंध में निर्देश भी दिए थे। विधानसभा चुनाव आचार संहिता लगने के कारण इस पर आदेश नहीं हो पाए। अब उन्होंने फिर से मुख्यमंत्री के सामने इस मसले को रखा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस संबंध में सचिव गृह को पत्रावली प्रस्तुत करने को कहा है।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत