Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

CM के शपथ ग्रहण में हो सकते हैं PM मोदी, गृह मंत्री अमित शाह- जेपी नड्डा शामिल।


उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसपर अभी तक तस्वीर साफ नहीं हुई है। लेकिन, मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह काफी खास होने वाला हे। राजनैतिक सूत्रों की बात मानें तो पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई बड़ी राजनैतिक हस्तियां नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं।

वहीं भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि रविवार शाम तक केंद्रीय पर्यवेक्षकों के देहरादून पहुंचने की संभावना है। गौरतलब है कि उत्तराखंड के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पर्यवेक्षक और विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी को सह पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

माना जा रहा है कि विधायक दल की बैठक में ही मुख्यमंत्री सहित कैबिनेट मंत्रियों के नाम पर मुहर लगेगी। प्रचंड बहुमत के बाद मुख्यमंत्री के चयन के लिए भाजपा के पास तीन-तीन विकल्प मौजूद हैं। पहले विकल्प में विधायकों में से ही किसी को सीएम पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह मेगा इवेंट की तरह होगा। केंद्रीय नेताओं के अलावा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी बुलाया जा सकता है। शपथग्रहण समारोह मिशन 2024 को ध्यान में रखते हुए तैयार होगा, जिसका प्रसारण सभी जिलों और मंडलों में  किया जाएगा

 

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com