Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

परिवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे ये नए तीन चेहरे।


उत्तराखंड में परिवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए तीन नए चेहरे भी इस चुनाव में ताल ठोक रहे हैं। इनमें से दो भाजपा और एक कांग्रेस से हैं। काशीपुर सीट से भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा की जगह पार्टी ने इस बार उनके पुत्र त्रिलोक सिंह चीमा को प्रत्याशी बनाया है। त्रिलोक चीमा बढ़ाएंगे पिता की विरासत को आगे।  इसी तरह हरिद्वार जिले की खानपुर सीट से विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के स्थान पर उनकी पत्नी रानी देवयानी सिंह इस बार भाजपा प्रत्याशी हैं। इस चुनाव में तीन टिकटों की मांग कर रहे डा हरक सिंह रावत को भाजपा ने न केवल मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया, बल्कि उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित भी कर दिया। कांग्रेस ने हरक की घर वापसी तो करा दी, लेकिन टिकट एक ही दिया। हरक के स्थान पर उनकी पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं रावत लैंसडौन सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बनाई गई हैं।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com