Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

आप पार्टी करेगी उत्तराखंड का विकास।


आम आदमी पार्टी की विजय शंखनाद यात्रा शनिवार को लोहाघाट पहुंची। यात्रा का नेतृत्व आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने किया। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य शिक्षा, पेयजल, बिजली, यातायात, स्वास्थ्य सुविधाओं को जन-जन तकपहुंचाना है। इस दौरान बाराकोट टैक्सी स्टेंड  से विभिन्न मार्गो से होते हुए कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान तक बाइक रैली निकाली।

रामलीला मैदान में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा आप पार्टी ने दिल्ली में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, बिजली, पानी आदि क्षेत्रों में विकास किया है। यही विकास पार्टी उत्तराखंड में भी करना चाहती है। उन्होंने भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार देते हुए कहा कि उत्तराखंड की जनता परिवर्तन चाहती है। आम आदमी पार्टी उसके सामने सशक्त विकल्प है। उन्होंने  कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत एकजुट होकर काम करने तथा आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली में किए गए अच्छे कार्यों को जनता तक पहुंचाने की अपील की। पार्टी के विधान सभा प्रभारी राजेश बिष्ट ने कहा आम आदमी पार्टी ने अभी तक जनता से जो भी वादे किए हैं उन्हें सत्ता में आते ही पूरा करेगी।

वायदों में युवाओं को रोजगार, 300 यूनिट मुफ्त बिजली, उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाना शामिल है। पार्टी उपाध्यक्ष बीना कनौजिया ने कहा कि पार्टी संगठन की मजबूती पर पूरा ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा किपार्टी का विस्तार प्रदेश में बहुत तेजी से हो रहा है और पूरे प्रदेश में लगातार लोग आप पार्टी से लोग जुड़ते जा रहे हैं। संगठन मंत्री एडवोकेट विपिन पुनेठा ने भी विचार रखे। संचालन राहुल सती ने किया। इस दौरान जोनल प्रभारी रवि चतुर्वेदी, विक्रम कठैत, तुलसी बिष्ट, गंगा देवी, सुनीता देवी, गौरव फत्र्याल, हरीश कुमार आदि मौजूद  रहे।

 

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com