Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह- देश सर्जिकल से एयर स्ट्राइक तक के लिए है तैयार।


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश सर्जिकल से लेकर एयर स्ट्राइक तक के लिए तैयार है। भारत में पाक समर्थित आतंकवाद की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इस तरह की हरकतें नहीं रूकी तो भारत सबक सिखाएगा । शनिवार को भारत नेपाल सीमा से सटे सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के झौलखेत मैदान में शहीद सम्मान यात्रा का रक्षा मंत्री सिंह व सीएम पुष्कर धामी ने शुभारंभ किया।

इस दौरान उन्होंने शहीदों के घरों से कलश में लाई गयी मिट्टी को नमन किया व श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा शहीदों, सैनिकों व उनके परिवारों का मान सम्मान देश की प्रथम जिम्मेदारी है। इसका निर्वहन प्रत्येक नागरिक को करना चाहिए। सिंह ने कहा पड़ोसी देश नेपाल से हमारे रोटी बेटी के संबंध हैं। कुछ बाहरी शक्तियां नेपाल व भारत के संबंध खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। इस तरह का प्रपंच दोनों देशों की जनता समझती है। इसे सफल नहीं होने दिया जाएगा।

सिंह ने कहा एक अन्य पड़ोसी देश है। जहां से आतंकवाद की भारत में घुसपैठ की कोशिश रहती है। कहा इस तरह की हरकतें नहीं रूकी तो मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कोई भी देश भारत की जमीन पर कब्जे की कोशिश करेगा तो उसे मुंहतोड़ सबक सिखाया जाएगा। उन्होंने कहा भारत ने कभी किसी भी देश पर आक्रमण नहीं किया। पूरे विश्व में शांति का भारत पैगाम देता रहा है।

कहा इसके बावजूद भारत पर बुरी नजर रखने वालों को किसी हाल नहीं छोड़ा जाएगा। इससे पूर्व सीएम धामी ने सीएम का अभिनंद करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन से ही उन्हें रक्षा मंत्री सिंह के साथ काम करने का अवसर मिला है। कहा कि वे देश के दूरदर्शी व कर्मठ नेता है। धामी ने इस दौरान प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

कहा सरकार हर वर्ग के हित में काम कर रही है। उन्होंने कहा पिथौरागढ़ वीरों की भूमि है, यहां से शहीद सम्मान यात्रा का यह कार्यक्रम प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रभक्ति के लिए जाग्रत करेगा। इससे पूर्व कार्यक्रम स्थल में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री सीएम सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com