राज्य स्थापना दिवस पर बुधवार को हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए। समारोह में सीएम ने कहा कि राज्य कर्मचारियों की भांति निगम कर्मचारियों का भत्ता भी 17 से बढ़ाकर 28 प्रतिशत किया जाएगा। राज्य खाद्य योजना के अंतर्गत आवांटित होने वाले राशन के लिए राशन विक्रेताओं का लाभांश 18 से बढ़ाकर 50 रुपए प्रति क्विंटल किया जाएगा। हल्द्वानी में आईटी अकादमी बनेगी। एन तिवारी के गांव बलुटी की सड़क का नाम एनडी तिवारी मार्ग होगा। मिनी स्टेडियम हल्द्वानी की दर्शक दीर्घा में टीन शेड बनेगा। कहा कि 4 महीने के कार्यकाल में 12000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। 2025 में जब राज्य स्थापना की रजत जयंती मनायेगा तब हम देश के नंबर वन राज्य होंगे।
मुख्यमंत्री के संबोधन से पहले ही लोग कार्यक्रम से लौटने लगे थे।इस दौरान मंच से सांसद अजय भट्ट द्वारा लोगों से रुकने का आग्रह भी किया गया। इस मौके आठ शहीदों के परिजनों, राज्य आंदोलकारियों और अन्य लोगों को सम्मानित किया गया।
ये हुए कार्यक्रम:
– नैनीताल रोड स्थित शहीद स्मारक पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई।
– आपदा के शिकार लोगों को श्रद्धांजलि दी गई।
– रोजगार मेला और मंडल स्तर की विकास प्रदर्शनी लगी।
– खटीमा और नैनीताल जिले के आठ शहीदों के परिवार वालों को सम्मानित किया गया।
– कुमाऊं के 3297 स्वयं सहायता समूह को चेक बांटे गए।
– राज्य आंदोलनकारियों को पुष्पवर्षा कर सम्मानित किया गया।
– आपदा में सराहनीय काम करने वाले सेना की 14 डोगरा बटालियन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों को सम्मानित किया गया।
– आपदा में साहसिक काम करने वाली टीमों के टीम लीडरों को सम्मानित किया गया।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत