कृषि कानूनों को तत्काल वापस लेने, एमएसपी पर कानून बनाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को भारत बंद शुरू कर दिया। इस क्रम में उत्तराखंड के कई जिलों में बंद का असर दिखाई दे रहा है। किसान संगठनों द्वारा यह बंद सोमवार सुबह 6 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक के लिए किया गया है। उत्तराखंड में भी किसानों के भारत बंद का असर सोमवार सुबह से ही दिख रहा है। राज्य के ऊधमसिंहनगर में भारत बंद और किसान व अन्य संगठनों के विरोध-प्रदर्शन का ज्यादा असर दिखाई दिया। वहीं इस बंद को लेकर पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। रुद्रपुर में भारत बंद को लेकर किसानों, व्यापार मंडल पदाधिकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। वहीं इस दौरान किसान नेता साहब सिंह सेखो ने मांग पूरी न होने पर आत्मदाह की धमकी दी। प्रदर्शनकारियों ने बाजपुर में हाईवे पर वाहनों को रोक दिया है।
जसपुर में जुलूस निकालकर बाजार बंद कराए गए। काशीपुर का मुख्य बाजार भी बंद रहा। काशीपुर में भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिला। यहां मुख्य मार्केट की अधिकांश दुकानें बंद रहीं।
हल्द्वानी में भारत बंद सफल नजर नहीं आया। बाजार में अधिकतर दुकानें, फल-सब्जी मंडी खुली हुईं हैं। हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में धरना प्रदर्शन किया गया।हल्द्वानी में संयुक्त किसान मोर्चा एवं अन्य संगठन के लोगों ने जुलूस निकाला और कहा कि कृषि कानून वापस न होने तक यह विरोध जारी रहेगा।




More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत