हरिद्वार में स्वामी वामदेव महाराज की प्रतिमा का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय संत समिति के संस्थापक स्वामी वामदेव महाराज राम मंदिर आंदोलन के प्रणेता थे। जानिए इस दौरान उन्होंने क्या एलान किया ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संत शिरोमणि स्वामी वामदेव महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा विलक्षण प्रतिभा के धनी स्वामी वामदेव ने गोवध पर प्रतिबंध और राम मंदिर निर्माण को अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
आस्था पथ पर उनकी प्रतिमा का लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संत समाज की मांग पर आस्था पथ स्थित वाटिका का नाम भी स्वामी वामदेव के नाम पर होगा। इसकी देखरेख हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण करेगा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार को प्रदेश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक राजधानी बनाने के लिए सरकार कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश तेज रफ्तार से प्रगति कर रहा है।
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार को कम करने के लिए सरकार की ओर से दिसंबर 2021 शत फीसद टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। अब तक प्रदेश में 92 फीसद टीकाकरण हो चुका है। बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिले में शत-प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल घोषणा नहीं करती बल्कि उसे धरातल पर उतारने का भी काम करती है ।कहां जिन कार्यों का शिलान्यास होगा उसका लोकार्पण भी किया जाएगा।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत