Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

20,21 को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष का उत्तराखंड दौरा।


भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रहे है। वह 20 और 21 अगस्त को रायवाला और हरिद्वार में ताबड़तोड़ 11 बैठकों में शिरकत करेंगे। इसे देखते हुए प्रदेश भाजपा तैयारियों में जुट गई है। प्रदेश भाजपा ने तीनों प्रदेश महामंत्रियों को तीन-तीन बैठकों की जिम्मेदारी सौंपी है। नड्डा प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी और टोली बैठक में भी भाग लेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा अध्यक्ष के इस दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का पहले जुलाई में उत्तराखंड दौरा प्रस्तावित था, मगर तब प्रदेश सरकार में हुए नेतृत्व परिवर्तन के कारण इसे टाल दिया गया था। अब 20 और 21 अगस्त को उनका दौरा तय होने के साथ ही प्रदेश भाजपा तैयारियों में जुटी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा 20 अगस्त की सुबह दिल्ली से जौलीग्रांट हवाई अड्डा पहुंचेंगे। इसके बाद वह रायवाला में पूर्व सैनिकों के साथ संवाद करेंगे। इससे पहले जौलीग्रांट से रायवाला तक उनका जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष दो दिन में विधायकों, सांसदों, क्षेत्र पंचायत प्रमुखों, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर निकायों के अध्यक्षों, प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, मोर्चों के जिलाध्यक्षों के साथ 11 बैठकों में भाग लेंगे।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com