Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

पायलट ने देहरादून से साधा बीजेपी पर निशाना।


कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और राजस्थान सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने देहरादून में आकर ना केवल केंद्र सरकार पर निशाना साधा बल्कि उत्तराखंड सरकार के हर मोर्चे पर विफल होने का भी आरोप लगाया। सचिन पायलट की माने तो उत्तराखंड में हर ओर अराजकता का माहौल फैला हुआ है।

कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में सचिन पायलट ने भाजपा सरकार को महंगाई के मुद्दे पर घेरा। केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जनता बढ़ती महंगाई से परेशान है। पूरे देश में केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से आग लगाई हुई है और आम जनता त्रस्त है इनकी कीमत कम करना केंद्र सरकार के हाथ में है कि सरकार की गरीब विरोधी नीतियों के चलते आज करीब स्थाई चला जा रहा है। उनके अनुसार कांग्रेस पूरे देश में महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रही है। साथ ही देश के अधिकांश शहरों में पेट्रोल के दाम ₹100 पार हो गए हैं। पायलट ने कहा कि भाजपा अपना अध्यक्ष बार-बार बदले इस पर किसी को कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन इस छोटे से राज्य में बार-बार सीएम बदलने राज्य के लिए ठीक नहीं है। पायलट ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार द्वारा अपने प्रदेश कार्यालय को बनाने के लिए उपयोग बदलने में छूट की व्यवस्था की है जो सही नहीं है।

उनके अनुसार प्रदेश में अराजकता का माहौल है इन्हीं सब बातों को देखते हुए कांग्रेस जनता के बीच संघर्ष कर रही है और जनता भी आगामी चुनाव में कांग्रेस का साथ देने के लिए उत्सुक है उनके अनुसार कांग्रेस जनता का मिजाज जानती है और उनके साथ ही खड़ी है। चुनाव में चेहरे के सवाल पर पायलट ने कहा कि कांग्रेस की स्थापित परंपरा है कि सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाता है चुनाव के बाद ही नेता का चयन किया जाता है इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल विधायक काजी निजामुद्दीन पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा भी मौजूद रहे।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com