Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

गुमानीवाला में हाईटेक शौचालय का महापौर ने किया उद्घाटन


ऋषिकेश-नगर निगम के ग्रामीण क्षेत्र गुमानीवाला की जनता को भी हाईटेक शौचालय की सुविधा का लाभ अब मिल सकेगा।पंद्रह लाख की लागत से निर्मित हाईटेक शौचालय को आज महापौर ने जनता के सुपुर्द कर दिया।

बुधवार की दोपहर कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए एक सूक्ष्म समारोह के बीच नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने हाईटेक शौचालय का उद्वाटन किया।इस अवसर पर महापौर ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के सपने को साकार करने के लिए निगम प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत अत्याधुनिक शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है।
महापौर ने बताया गुमानीवाला का नवनिर्मित शौचालय पूरी तरह से हाईटेक है। इसमें एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन होंगे। सेंसर बेस्ड यूरिनल सिस्टम होगा। शौचालय 24 घंटे सातों दिन खुला रहेगा और हेल्पर वहां बैठा होगा। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन, 14वें वित्त आयोग की मदद व शहरी विकास मंत्रालय के सहयोग से 30 साल की मेंटीनेंस के एग्रीमेंट के साथ अत्याधुनिक शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें कार्यदायी संस्था के साथ शौचालयों के रखरखाव का करार किया गया है। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र के साथ साथ नगर निगम में जुड़े नए ग्रामीण क्षेत्रों का भी बहुमुखी विकास निगम प्रशासन की ओर से कराया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में पथ प्रकाश व्यवस्था में बेहतरीन सुधार कराया गया है।दो अन्य हाईटेक शौचालयों का निर्माण कार्य भी गतिमान है।उन्हें भी जल्द जनता के सुपुर्द कर दिया जायेगा।उन्होंने तेजी के साथ किए जा रहे विकास कार्यों के लिए पार्षदों का आभार जताते हुए इसे टीम वर्क का परिणाम बताया।इस मौके पर नगर निगम के अधिशासी अभियंता विनोद जोशी, सुरभि लोक संस्था के चेयरमैन आशीष तिवारी ,पार्षद वीरेंद्र रमोला, विपिन पंत, विजय बडोनी, गुरविंदर सिंह , विजेंद्र मोघा,
प्रांतीय प्रबंधक विक्रम सिंह
विकास कुमार, कुलदीप सिंह ,यशवंत सिंह, प्यारेलाल जुगलान, पूरन सिंह कंडारी, अवतार सिंह नेगी, शल्य कपूर वान, डीपी रतूड़ी, विजय बिष्ट, अनूप बडोनी, गौरव कैंथोला आदि मौजूद रहे।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com