Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

बलूनी ने दी प्रदेशवासियों को फूलदेई की शुभकामनाएं: की अपील धूमधाम से मनाएं


कल 14 मार्च को उत्तराखंड के लोकपर्व फूलदेई मनाया जाएगा। इससे पहले राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने प्रदेश वासियों को फूलदेई की बधाई  दी । इसी के साथ इस मौके पर राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने सभी प्रदेशवासियों से फूलदेई पर्व को लोकप्रिय बनाने की अपील  की है। अनिल बलूनी ने कहा  की फूलदेई पर्व उत्तराखंड में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। फूलदेई पर्व  जनजीवन  और वैज्ञानिक पक्ष से जुड़ा हुआ है  और किसी भी समाज के विकास में  रीति-रिवाजों और  लोकपर्व का प्रमुख योगदान होता है। उन्होंने कहा पिछले कुछ वर्षों में इगास ( बूढ़ी दिवाली) पर्व को सभी उत्तराखंड वासियों ने मिलकर देश विदेश तक पहुंचाया है।उत्तराखंड के लोगों ने इगास  पर्व को  वैश्विक पहचान दी है। राज्यसभा सांसद ने फूलदेई पर्व पर  घर की दहलीज पर पुष्प वर्षा करने के लिए सभी प्रदेशवासियों सेेे अपील की है।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com