Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

बद्रीनाथ विधायक ने सीएम के लिए सीट छोड़ने की जताई इच्छा।


मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के लिए बद्रीनाथ विधानसभा से विधायक महेंद्र भट्ट सीट छोड़ने के लिए तैयार हैं। जी हां बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट का कहना है कि वह तीरथ सिंह रावत के लिए अपनी विधानसभा सीट छोड़ने के लिए तैयार हैं और अपनी विधायकी से इस्तीफा देने के लिए भी तैयार हैं। महेंद्र भट्ट का कहना है कि अपने क्षेत्र का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है और तीरथ सिंह रावत के बद्रीनाथ विधायक बनने से क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। इसलिए मुख्यमंत्री रहते तीरथ सिंह रावत बद्रीनाथ से विधायक बनते हैं तो क्षेत्र में विकास कार्य तेज़ी से होंगे। हालांकि महेंद्र भट्ट का यह भी कहना है कि उनकी विधायकी से इस्तीफा देने के बाद लोकसभा का चुनाव लड़ने की कोई इच्छा नहीं हैं । लेकिन माना जा रहा है कि महेंद्र भट्ट अगर विधायकी से इस्तीफा देते हैं और तीरथ सिंह रावत बद्रीनाथ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते हैं तो महेंद्र भट्ट लोकसभा सीट पौड़ी से सांसद का चुनाव लड़ सकते है। हालाँकि अब इंतज़ार इस बात का है नवनियुक्त मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कौन सी विधानसभा सीट से विधायकी का चुनाव लड़ते हैं।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com