उत्तराखंड के चंपावत जिले में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह देव नहीं रहे। शनिवार की रात उनको हार्ट अटैक आया और उन्हें बचाया नहीं जा सका।
उत्तराखंड के चंपावत जिले में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह देव नहीं रहे। शनिवार की रात उनको हार्ट अटैक आया और उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं में शोक की लहर छा गई है। 55 वर्षीय उत्तम देव मूल रूप से पाटी ब्लॉक के मल्ली जैन कांडे निवासी थे। उनका परिवार काफी समय से चम्पावत के ग्राम बिसौन बाजरीकोट में रह रहा था।
चंपावत स्थित निवास पर ही शनिवार की रात करीब नौ बजे उन्हें हार्ट अटैक आया। उन्हें परिजन उपचार के लिए लोहाघाट अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। उत्तम सिंह देव जनकांडे क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य भी रहे थे। उनके निधन पर जिले भर में शोक की लहर है। कांग्रेस नेताओं के साथ ही अन्य दलों के नेता व विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग भी शोक व्यक्त कर रहे हैं।
उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व कृषि मंत्री महेंद्र सिंह महाराज, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, भागीरथ भट्ट आदि ने गहरा शोक जताया है।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत